Palwal News: नेशनल ड्राइवर डे पर ड्राइवरों का सम्मान, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

Desh Rojana
On

नेशनल ड्राइवर डे के अवसर पर पलवल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान ड्राइवरों को उनके योगदान, मेहनत और जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने मुख्यातिथि उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, ड्राइवरों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

पलवल: नेशनल ड्राइवर डे के अवसर पर पलवल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान ड्राइवरों को उनके योगदान, मेहनत और जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने मुख्यातिथि उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, ड्राइवरों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

WhatsApp Image 2026-09-01 at 11.47.48 PM
चालकों का सम्मान करते हुए उत्कर्ष चौधरी।

 

उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि ड्राइवर देश की परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे दिन-रात मेहनत कर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को भी सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की मेहनत और जिम्मेदारी को सम्मान देना सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी ड्राइवरों को नेशनल ड्राइवर डे की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यातायात और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने ड्राइवरों से नशे से दूर रहने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच योगेश असावटा, कृष्ण भारद्वाज, संदीप नागर, संजीव गर्ग, देवदत्त बाता, ऋषि राम, भजन लाल, रामकिशन और जयपाल बाता मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad