Rewari News: रिटायर्ड कर्मचारी देंगे 24 घंटे का धरना

Desh Rojana
On

रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फैडरेशन के आह्वान पर देश भर जिला मुख्यालय पर 29 सितम्बर को 24 घंटे का पड़ाव/धरना दिया जाएगा जोकि 30 सितम्बर की सुबह तक चलेगा। 

रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फैडरेशन के आह्वान पर देश भर जिला मुख्यालय पर 29 सितम्बर को 24 घंटे का पड़ाव/धरना दिया जाएगा जोकि 30 सितम्बर की सुबह तक चलेगा।
 
IMG-20260912-WA0006
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक।
 
उक्त संघ के जिला अध्यक्ष आरडी शर्मा ने स्थानीय सुभाष पार्क में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से 30 सितंबर 10 बजे तक धरना/ पड़ाव देने के बाद सभी साथी अपनी लंबित 12 मांगों का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम डीसी अभिषेक मीणा को सौंपा जाएगा।
 
यह आंदोलन का प्रथम चरण होगा, इसके बाद आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी। इस बैठक को सर्वश्री कुलदीप सिंह यादव, लालचंद चांदना, ईश्वरी प्रसाद, एस सी गुप्ता लाल चन्द सैनी और दुर्गा प्रसाद ने संबोधित किया। इसके बाद में मास्टर दुर्गा प्रसाद शर्मा और रामानन्द यादव प्रवक्ता को 80 वर्ष का होने पर प्रशस्ती पत्र और बैग भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रधान आर डी शर्मा ने कहा कि जिला रेवाड़ी प्रत्येक आंदोलन में हमेशा अग्रसर रहा है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad