Kurukshetra News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज श्री जयराम शिक्षण संस्थान के डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में होंगे शामिल
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल में 8 सितम्बर को ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के 22 वें स्मरण दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
कुरूक्षेत्र : जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत संचालित डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल में 8 सितम्बर को ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के 22 वें स्मरण दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और पूज्य ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
यह पूरा आयोजन श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
यह पूरा आयोजन श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्य स्मृति में आयोजित इस समारोह में देशभर से श्री जयराम संस्थाओं के प्रमुख ट्रस्टी, सेवक और अनेक गणमान्य नागरिक हिस्सा लेंगे। सोमवार को परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री जयराम संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के प्रिंसिपल शिव सहगल, डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एन. सिंह तथा अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
सिंगला ने आगे बताया कि ब्रह्मलीन गुरुदेव देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के संकल्पों और उनके दिखाए मार्ग के प्रति समर्पण व्यक्त करने के लिए देश के कोने-कोने से प्रमुख संत-महापुरुष भी आशीर्वाद देने और अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। समारोह को लेकर स्कूल परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



