Nuh/Mewat News: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Desh Rojana
On

  जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक पक्ष के सलमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया ।

नूंह: जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक पक्ष के सलमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया । वहीं उनके बेटे परवेज आलम को भी चोटें आई हैं । इसके अलावा इस मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष से भी एक युवक आशिक को भी चोट आयी है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया है । मामले में पुनहाना शहर थाना पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 1.09.57 PM
पुलिस को दी गई शिकायत में अल्ताफ हुसैन पुत्र सलमुद्दीन निवासी मुबारिकपुर ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पिता और भाई के साथ पुन्हाना स्थित मेडिकल स्टोर पर मौजूद था। इसी दौरान कई लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और हमला कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने पहले लाल मिर्च पाउडर फेंका, फिर कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया। आरोप है कि हमले के बाद उसके पिता सलमुद्दीन को जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया और रास्ते में मारपीट की गई। आरोप है कि बाद में उन्हें गंभीर हालत में पिनंगवा सरकारी अस्पताल के सामने छोड़ दिया गया। अस्पताल से उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से आगे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुन्हाना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये गये है । पुलिस जांच के दौरान एक अन्य घायल युवक आशिक को भी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया । जिसके हाथ की तीन उंगलियों में चोट आयी है । पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चिकित्सकीय जांच कराई है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है । इस मामले में उप-पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार यादव ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते मारपीट हुई है, फिलहाल पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 8 आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर पुन्हाना में केस दर्ज किया है । सभी पहलुओं की जांच की जा रही है । जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad