Nuh/Mewat News: आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 22 सितंबर तक बढ़ी, विद्यार्थी अंतिम अवसर का उठाएं लाभ , अखिल पिलानी

इच्छुक विद्यार्थी समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, अंतिम तिथि का इंतजार न करें

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिले के युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नूंह में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिले के युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नूंह में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 1.07.31 PM
उपायुक्त ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नूंह में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) से मान्यता प्राप्त विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है और आईटीआई प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित कर सकते हैं, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होती है। सरकार द्वारा कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं और आईटीआई संस्थान इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

अखिल पिलानी ने कहा कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन शीघ्र पूरा करें तथा आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित करें तथा अंतिम तिथि से पहले उनका दाखिला सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि यह उन विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है जो अभी तक किसी तकनीकी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके हैं।
प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नूंह, अलवर रोड, मरोड़ा, नूंह से संपर्क कर सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad