Nuh/Mewat News: नगर पालिका, अग्निशमन और अन्य कर्मचारियों की मांगों को माने सरकार: विधायक आफ़ताब

Desh Rojana
On

नूंह विधायक चौधरी आफ़ताब अहमद ने शुक्रवार को नूंह जिला मुख्यालय पर सफाई और नगर पालिका कर्मचारियों, अग्निशमन और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन दिया।काँग्रेस विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि बीते विधानसभा सत्र में भी पार्टी ने सफ़ाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता से उठाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है और सरकार से माँग करती है कि सरकार अपने वादे से पीछे नहीं हटे।

नूंह/मेवात:  नूंह विधायक चौधरी आफ़ताब अहमद ने शुक्रवार को नूंह जिला मुख्यालय पर सफाई और नगर पालिका कर्मचारियों, अग्निशमन और अन्य कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन दिया। काँग्रेस विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि बीते विधानसभा सत्र में भी पार्टी ने सफ़ाई कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता से उठाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है और सरकार से माँग करती है कि सरकार अपने वादे से पीछे नहीं हटे।

WhatsApp Image 2026-09-12 at 11.40.28 AM (1)

विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्का करने की मांग जायज़ है और सरकार को इसे पूरा करना चाहिये। आफ़ताब अहमद ने सरकार पर ठेका प्रथा को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी सरकार के रवैये की आलोचना की है और कर्मचारियों की मांगों को पूरी तरह जायज बताया है।

विधायक आफ़ताब अहमद का कहना है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अड़ियल रवैया अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है विधायक आफ़ताब अहमद ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बैठक में 22 में से 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अब तक समझौते को लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उन्हें 58 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा देने का विकल्प तलाश रही है। 

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कालका स्टील फैक्टरी, फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले भवीचंद और रणबीर को अब तक शहीद का दर्जा, सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए 26 हजार और शहरी सफाई कर्मचारियों के लिए 27 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका लाभ अब तक कर्मचारियों को नहीं मिला। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने का काम करेगी ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad