Kaithal/Gulha cheeka News: क्रेडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले का आरोपी काबू , 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल
कमीशन पर ठगी की राशि निकालकर साइबर ठगों को देता था आरोपी
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा साइबर ठगी के आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आईसीआईसीआई बैंक के के्रडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले की जांच में थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल कुमार की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव मनवाली जिला फतेहाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की को काबू कर लिया गया।
गुहला चीका: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा साइबर ठगी के आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आईसीआईसीआई बैंक के के्रडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपए की साइबर ठगी करने के मामले की जांच में थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल कुमार की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव मनवाली जिला फतेहाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की को काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर क्राइम कैथल में सीवन निवासी विक्रम पुत्र राजकुमार द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। 5 नवंबर 2022 को उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया। फोनकर्ता ने स्वयं को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस पालिसी लगी हुई है, जिसके लिए 4500 रुपए प्रतिवर्ष कटेंगे। जब उसने पालिसी बंद करवाने की बात कही, तो फोनकर्ता ने उससे के्रडिट कार्ड के अंतिम 8 अंक पूछे। इसके बाद उसके मोबाइल पर आए ओटीपी को भी धोखे से पूछ लिया।
ओटीपी हासिल करने के बाद उसके आईसीआईसीआई बैंक के्रडिट खाते से करीब 96 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर कर ली गई। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त राशि को निकालकर कमीशन के आधार पर साइबर ठगी करने वाले अन्य आरोपियों को देता था। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



