Gurugram/Farukhnagar News: फर्रूखनगर में जिले की 17 गौशालाओं की बैठक, गौचारा व आवारा पशुओं के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
दक्षिण हरियाणा की सबसे बडी गौशाला फर्रूखनगर में जिला गुरुग्राम की सभी 17 गौशालाओं के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौसेवा आयोग के चेयरमैन रामचन्द्र कम्बोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैठक की अध्यक्षता गौसेवा आयोग के सदस्य चरण सिंह तेवतिया ने की।
फर्रूखनगर: दक्षिण हरियाणा की सबसे बडी गौशाला फर्रूखनगर में जिला गुरुग्राम की सभी 17 गौशालाओं के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौसेवा आयोग के चेयरमैन रामचन्द्र कम्बोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैठक की अध्यक्षता गौसेवा आयोग के सदस्य चरण सिंह तेवतिया ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री गौशाला फर्रूखनगर के प्रधान बिजेन्द्र गुलिया एवं कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिले की विभिन्न गौशालाओं से पहुंचे प्रधानों एवं प्रतिनिधियों ने भी अतिथियों का स्वागत किया।
.jpeg)
बैठक के दौरान गौसेवा आयोग के चेयरमैन रामचन्द्र कम्बोज ने आयोग एवं सरकार द्वारा गायों के सम्मान, संरक्षण और गौशालाओं के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से गौचारा भूमि की उपलब्धता, संरक्षण तथा आवारा पशुओं को गौशालाओं में लाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान जिले की सभी 17 गौशालाओं के प्रधानों ने अपनी-अपनी गौशालाओं से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को चेयरमैन के समक्ष रखा। चेयरमैन ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि गौशालाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं गौसेवा आयोग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
श्री कम्बोज ने बताया कि इन विषयों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी से भी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में सभी गौशालाओं के लिए चारे की व्यवस्था के तहत चारादान उपलब्ध करवाया जाएगा तथा एम्बुलेंस की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं भी गौशालाओं की भलाई और उनके विकास को लेकर गंभीरता से नजर रख रहे हैं।
बैठक में श्री गौशाला फर्रूखनगर कमेटी के प्रधान बिजेन्द्र गुलिया, पूर्व प्रधान वेदप्रकाश श्वेतावास, श्री पाल चौहान, छतर सिंह मैसवाल, नाहर सिंह, ओमबीर चौहान, मलखान सिंह सरपंच, बिसम्बर यादव थानेदार, सुबेदार भरत सिंह, कर्नल ओमबीर, डा. रामकुंवार मुण्डा खेडा, विक्रम सिंह महासचिव, राज सिंह, मैनेजर आजाद सिंह सहित जिला गुरुग्राम की सभी 17 गौशालाओं के प्रधान एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में गौशालाओं को मजबूत बनाने, गौवंश के बेहतर संरक्षण तथा आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।




