Narnaul News: दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ में अपनों के सुख-दुख में निभाया साथ, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
कोथल खुर्द पहुंचकर पवन यादव के निधन पर जताया शोक, कार्यकर्ताओं से की राजनीतिक चर्चा
जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले के दौरे के दौरान पार्टी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद के गांव कोथल खुर्द पहुंचकर उनके छोटे भाई पवन यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
नारनौल: जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले के दौरे के दौरान पार्टी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद के गांव कोथल खुर्द पहुंचकर उनके छोटे भाई पवन यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थितियों को लेकर भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दे केवल चुनाव के समय उठाने से काम नहीं चलेगा; सरकार को किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और आम आदमी की समस्याओं का सीधा जवाब देना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जेजेपी कार्यकर्ता निरंतर जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। शोक सभा एवं राजनीतिक चर्चा के दौरान जिला प्रधान राजकुमार खातोद, अमर सिंह ब्रह्मचारी, सूबेदार महेंद्र सिंह बड़ेसरा, हरचंद तोबड़ा, सज्जन बलाली, कैलाश पालड़ी, दिनेश राजपूत, बेदू राता, प्रमोद ताखर, जिला प्रवक्ता विजय छीलरो, वीरेन्द्र घाटाशेर, विनोद भील, महेंद्र खना, माडू राम, अजय चौधरी अधिवक्ता, सचिन पार्षद, धर्मवीर प्रधान, वीरेन्द्र दहिया, करतार साहब, शेखर बजरंग गुर्जर, सुनील जेवली, राजेश रावत, संतोष, जॉनी तवर, सुभाष शर्मा, विजय जांगड़ा, ब्रह्मानंद बाल्मीकि, रामकुमार कदमा, धीरज शर्मा और हितेश शर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



