Kaithal/ Gulha cheeka News: नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
कल्लर माजरा, डेरा गरजा सिंह और डेरा राय सिंह में चला सघन कांबिंग अभियान, करीब 200 पुलिसकर्मी रहे शामिल
नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गांव कल्लर माजरा, डेरा गरजा सिंह, डेरा राय सिंह के अलावा ढांड रोड, बस स्टैंड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स कैथल के पीछे बनी झोपड़ियों में संदिग्ध स्थानों की जांच की। अभियान में करीब 200 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गुहला/चीका: नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गांव कल्लर माजरा, डेरा गरजा सिंह, डेरा राय सिंह के अलावा ढांड रोड, बस स्टैंड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स कैथल के पीछे बनी झोपड़ियों में संदिग्ध स्थानों की जांच की। अभियान में करीब 200 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए गए इस अभियान में सीआईए-1, सीआईए गुहला, एंटी नारकोटिक सैल, थाना सीवन और थाना सिविल लाइन की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों की गहनता से जांच की।

सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमों ने डेरा गरजा सिंह और कल्लर माजरा में कांबिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध स्थानों की तलाशी लेने के साथ क्षेत्र में मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही नशा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
इसी प्रकार थाना सीवन प्रभारी महिला एसआई मुकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेरा रायसिंह वाला क्षेत्र में अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर सर्च की। पुलिस ने नशे और अवैध शराब की तस्करी से जुड़े संदिग्ध लोगों और ठिकानों की जांच की।
थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की टीम ने ढांड रोड, बस स्टैंड तथा कोर्ट कॉम्प्लेक्स कैथल के पीछे स्थित झोपड़ियों में सघन कांबिंग एवं सर्च अभियान चलाया। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों की जांच करने के साथ नशे और अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखी।
पुलिस के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा और अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त संदिग्ध लोगों पर शिकंजा कसना तथा अवैध कारोबार के संभावित ठिकानों की जांच करना रहा। कैथल पुलिस ने आमजन से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशे या अवैध शराब की तस्करी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author
संबंधित समाचार



