Kaithal News: कैथल पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, एंटी नारकोटिक सैल, सीआईए गुहला व थाना सीवन पुलिस द्वारा अलग-अलग 3 मामलों में, 4 आरोपी काबू में

16.84 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 2 बोतल हथकढी शराब बरामद।

Desh Rojana
On

जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग 3 मामलों में 4 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से 16.84 चिट्टा/हेरोइन तथा 2 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई।

कैथल: जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अलग-अलग 3 मामलों में 4 आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से 16.84 चिट्टा/हेरोइन तथा 2 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई।

WhatsApp Image 2026-09-13 at 10.40.06 AM (1)
नशा तस्कर एंटी नारकोटिक सैल गिरफ्त में।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में एंटी नारकोटिक सैल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान गांव सौलूमाजरा में मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली गांव सोलु माजरा से जडौला जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर किसी के इंतजार में खड़ा हैं। पुलिस टीम द्वारा गांव सोलु माजरा रेलवे फाटक के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को काबू कर लिया। जिसकी पहचान पबनावा निवासी अजय उर्फ गोलू के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची ईटीओ कंचन पांड्या के समक्ष ली गई नियमानुसार तलाशी दौरान आरोपी की जेब में पन्नी से 6.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे थाना ढांड से एएसआई सिकंदर द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया।

दुसरे मामले में सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई मनोज कुमार की टीम गश्त दौरान गांव सदरहेड़ी बस अड्डा पर मौजूद थी। जहां एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत पुलिस टीम द्वारा सदरहेड़ी से कल्लर माजरा रोड पर छुपाव करते हुए निगरानी शुरु की गई। कुछ समय बाद बताए हुलिए व बाइक नम्बर पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम द्वारा बाइक रुकवाकर काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव खरकां निवासी रूपराम के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ दीपक दत्त कैथल की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 6.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे पीएसआई नवनीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीसरे मामले में थाना सीवन प्रभारी महिला एसआई मुकेश की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम को गस्त दौरान शराब तस्करी की एक गुप्त सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा गांव पाबसर से कागंथली रोड पर एक होटल के सामने नाकाबंदी शुरु की गई। जहां कुछ समय बाद मोटरसाइकिल पर सवार गांव पाई निवासी अंकित व योगेश को काबू किया। जांच दौरान योगेश के कब्जे में बैग से 2 बोतल हथकढ़ी शराब तथा अंकित की जेब से 3.50 ग्राम मिलीग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद हुआ। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेश द्वारा दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

जिला पुलिस पुलिस का साफ संदेश है कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों संबंधी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत करवाएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad