Palwal News : पंजाब नेशनल बैंक ने कृषि आउटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन
33 किसानों को 3.32 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र किए गए वितरित
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुक्रवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतिपुर पलवल में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुक्रवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतिपुर पलवल में कृषि आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी बैंकिंग योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। 
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अग्रणी जिला प्रबंधक दर्शन लाल भल्ला ने किसान साथियों एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को उपलब्ध विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 33 किसानों को कुल 3.32 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को बैंक की ओर से उपलब्ध ऋण सुविधाओं और अन्य सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के फैकल्टी भारत और नीरज कुमार ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं एवं किसानों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा की।

About The Author
संबंधित समाचार



