Palwal News : राजकीय विद्यालय सीहा में "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का आयोजन

विद्यार्थियों ने रंगोली व दीप जलाकर प्रधानमंत्री के मंगलमय जीवन की कामना की

Desh Rojana
On

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता तथा "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता तथा "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। bb

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी योगेश सौरोत द्वारा की गई तथा संचालन मानसिंह व दिनेश शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए योगेश सौरोत ने बताया माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग हरियाणा के मार्गदर्शन में "विकसित भारत संकल्पना" विषय पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता के साथ-साथ "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी ने भारतवर्ष को सबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं को अपने भाषण का विषय बनाते हुए सर्व समाज को रूबरू कराने का काम किया है इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रगतिशील भारत की सभी राष्ट्रीय योजनाओं का ज्ञान भी प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व को नमन करते हुए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली बनाकर दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के मंगलमय जीवन की कामना की है। निर्णायक मंडल की भूमिका रामगोपाल, राजकुमार, जोगिंदर पोसवाल, मानसिंह, रामेश्वर, युद्धवीर, देवेंद्र, दिनेश कुमार, करतार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमित, वेदपाल, जसराम, मंजू देवी तथा प्रवीण कुमार के द्वारा निभाई गई।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad