Rewari/Bawal News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से पूरे एक महीने चलेगा सेवा संगठन , सरकारी भवनों पर दीपक जलाए जाएंगे अभियान विधायक डॉ कृष्ण कुमार

Desh Rojana
On

नगर पालिका बावल के सभागार कक्ष में  आज भाजपा  पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बावल विधानसभा क्षेत्र के गढी बोलनी  व बावल मंडल के  बूथ स्तर के पन्ना, स्तर और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

बावल। नगर पालिका बावल के सभागार कक्ष में  आज भाजपा  पार्टी की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बावल विधानसभा क्षेत्र के गढी बोलनी  व बावल मंडल के  बूथ स्तर के पन्ना, स्तर और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा संगठन अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर तक पूरे एक महा सेवा संगठन अभियान के रूप में मनाया जाएगा। IMG-20260913-WA0020
जिसमें सरकार के द्वारा कराए गए समस्त कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सरकारी भवनों पर दीपक जलाए जाएंगे। 
विशेष रूप से महिला सेवा केंद्र, रक्तदान शिविर, प्रशासन द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए सेवा शिवार में सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर बावल मंडल के अध्यक्ष रमेश झाबुआ, गढी बोलते की अध्यक्ष गढ़ी बोलनी मंडल के अध्यक्ष हनुमान छाबड़ी ,बावल नगर पालिका के उपाध्यक्ष अर्जुन चौकन ,जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला रेवाड़ी प्रभारी मदनलाल गोयल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कविता गुप्ता, सिंग राम महलावत, राम सिंह सांमरिया ,प्रमोद बागड़ी, हुकंम पहलवान आदि। भाजपा के अन्यको कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
फोटो कैप्शन : बावल नगर पालिका सभागार कक्ष में बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी देते हुए। 
----------- 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad