Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश

Desh Rojana
On

नारनौल के अटेली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी हाल ही में सामने आई है। बदमाशों ने एक स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए उससे दो लाख रुपए हफ्ते की अवैध रंगदारी की मांग की।

नारनौल: नारनौल के अटेली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी हाल ही में सामने आई है। बदमाशों ने एक स्थानीय निवासी को निशाना बनाते हुए उससे दो लाख रुपए हफ्ते की अवैध रंगदारी की मांग की। जब पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसकी जान लेने की धमकी दी और उसके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ व उत्पात मचाया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत के साये में है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अटेली थाना पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के महज दो घंटे के भीतर ही दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी सतवीर उर्फ छोटिया और रामलखन के रूप में हुई है।
 
Ateli-Mandi-4-768x432
 
पीड़ित ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उससे लगातार दो लाख रुपए हफ्ते के रूप में वसूलने का दबाव बना रहे थे। रुपए देने से मना करने पर आरोपी बाज नहीं आए और वे अलग-अलग मोबाइल नंबरों व व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।
इन धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा था कि एक दिन आरोपी सीधे पीड़ित के घर जा धमके और वहां तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। इस भयानक घटना के बाद पीड़ित बुरी तरह सहम गया और सीधे अटेली थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad