Rewari News: सफाई कर्मियों के समर्थन में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया
सीएम के नाम डीआरओ को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका/परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सोमवार को रेवाड़ी में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों लोग हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर सचिवालय पहुंचे और अपना रोष व्यक्त किया।
रेवाड़ी: नगर पालिका/परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सोमवार को रेवाड़ी में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों लोग हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर सचिवालय पहुंचे और अपना रोष व्यक्त किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ को डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर इन कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा किए लागू जाने की मांग उठाई गई।
बाद में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि जल्द इस आंदोलन में सांसद चंद्रशेखर आजाद की एंट्री होगी। उन्होंने घोषणा की कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास और दिल्ली में हरियाणा भवन का पूरी मजबूती के साथ घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सत्ता में रही हर सरकार ने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया, लेकिन अब भीम आर्मी और सांसद चंद्रशेखर आजाद इन कर्मचारियों की लड़ाई को हर मोर्चे पर लड़ेंगे। ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, बावल विधानसभा अध्यक्ष राजपाल वाल्मीकि, महासचिव प्यारेलाल, जिला कोषाध्यक्ष साहिल गिल, जिला सचिव नरेंद्र वाल्मीकि, सचिव संजीत सिंह, सुनील कुमार, इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी, घनश्याम, रमेश कुमार, सागर, राकेश और जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



