Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।

Desh Rojana
On

सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर में तब्दील शहर की तस्वीर अब बदलने लगी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है।

तावड़ू : सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर में तब्दील शहर की तस्वीर अब बदलने लगी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा उठाए जाने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है।
 
1002913228
 
हड़ताल के दौरान शहर के लगभग हर प्रमुख चौक-चौराहे पर कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। जगह-जगह फैले कचरे से दुर्गंध उठने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरना पड़ता था। कचरा जमा होने से संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित थे।
 
1002913227
 
अब सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। नगर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई होने से वातावरण भी पहले की अपेक्षा साफ-सुथरा नजर आने लगा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पालिका नियमित रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखे, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसे हालात पैदा न हों।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad