Rewari/Bawal News: कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय दें : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने आज बावल के जटवाड़ा मोड पर एक निजी कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है।
बावल। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने आज बावल के जटवाड़ा मोड पर एक निजी कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है। समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एक जुटता का संदेश दें।

उन्होंने कहा कि समस्त कार्यकर्ता एक मंच पर एक आवाज के साथ आपसी मतभेद भूलाकर आगे बढ़े। देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है, इसका डटकर विरोध करें। यह अच्छे कार्यकर्ता की पहचान है। इस अवसर पर विशेष रूप से निजी कार्यक्रम में पहुंचे युवा नेता सरजीत महलावत, बावल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चेतराम रेवाड़िया रमेश ठेकेदार प्रधान, हंसराज कोच, शकुंतला भांडोरिया, भरत सिंह हरचंदपुर,पूर्व जिला पार्षद दलबीर सिंह, ईश्वर महलावत आदि अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



