Palwal/ Hathin News: हथीन क्षेत्र में विकास कार्यों पर 75 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा, सभी चौपालों की होगी मरम्मत
स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने घोषणा की है कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हथीन क्षेत्र में विकास कार्यों पर 75 करोड़ रुपए का बजट पंचायत राज विभाग द्वारा खर्च किया जाएगा।
हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने घोषणा की है कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हथीन क्षेत्र में विकास कार्यों पर 75 करोड़ रुपए का बजट पंचायत राज विभाग द्वारा खर्च किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विधायक निधि,हरियाणा ग्रामीण विकास निधि, विकेंद्रीकरण योजना एवं सांसद विकास निधि एवं अन्य माध्यमों से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी गांव रीण्डका में बीस लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने गांव में बारात घर, विधायक निधि से बनाए रास्तों के निर्माण एवं चौपाल का उद्घाटन किया। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार बजट का अधिकांश भाग विकास कार्यों पर खर्च कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास योजनाओं का खाका तैयार करें। वे हर योजना के लिए बजट राशि आवंटित करायेंगें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हथीन इलाके को नशा मुक्त हथीन बनाने में सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाने की भी अपील की। उन्होंने घोषणा कि शीघ्र ही गहलब में पीएचसी का निर्माण कार्य होगा। इसके लिए बजट आवंटित हो चुका है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



