Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की

Desh Rojana
On

हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा नांगल चौधरी स्थित जांगिड़ सभा भवन में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

नारनौल: हरियाणा के लोक निर्माण तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा नांगल चौधरी स्थित जांगिड़ सभा भवन में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा आयोजित इस समारोह में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जांगिड़ सभा भवन के निर्माण के लिए अपने ऐच्छिक कोटे से 15 लाख रुपए देने की बड़ी घोषणा की।

13nnl08

समारोह को संबोधित करते हुए जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र की पहचान वहां की प्रतिभाओं से होती है। जब किसी युवा की मेहनत और उपलब्धि को समाज का सम्मान मिलता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

आज प्रदेश के युवाओं को 'बिना पर्ची और बिना खर्ची' के केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, कला और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह में शामिल होने के लिए समाज के लोगों को निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव सरिता जांगिड़ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगिड़, पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव मौजूद रहे। इसके अलावा जांगिड़ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जांगिड़, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, चेयरमैन रोहताश जांगिड़, विद्यासागर सहित भारी संख्या में अभिभावक और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad