Palwal News: राष्ट्रपति अवार्डी हरीश पेलक वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल रूस के लिए चयनित

Desh Rojana
On

जिले के युवा साहित्यप्रेमी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के फर्स्ट एड लेक्चरर हरीश पेलक का रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल-2026 के लिए चयन हुआ है।

पलवल। जिले के युवा साहित्यप्रेमी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के फर्स्ट एड लेक्चरर हरीश पेलक का रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल-2026 के लिए चयन हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 191 देशों के युवा विभिन्न क्षेत्रों में भाग लेंगे।
 
IMG-20260907-WA0267
हरीश पेलक
 
पलवल के गांव पेलक निवासी हरीश इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2016 में भूटान में अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर तथा 2018 में चीन में अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वर्ष 2025 में भी उन्होंने रूस में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
 
हरीश पेलक को वर्ष 2017 में राष्ट्रपति द्वारा एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2019 में हरियाणा सरकार के राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2022 में उन्होंने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के विषय पर वक्तव्य भी दिया था।
 
एमएससी कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त हरीश वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनके चयन पर जिले के युवाओं, समाजसेवी संगठनों और शिक्षाविदों ने बधाई दी। हरीश ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों को दिया।
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad