Faridabad News : 20 विंटेज कारों का ऐतिहासिक काफिला, हजारों लोगों की भागीदारी और शहरभर में हुआ स्वागत
अग्रवाल वैश्य परिवार, ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा आयोजित अग्रसेन प्रीमियर लीग (APL-2026) की भव्य शोभायात्रा ने फरीदाबाद में एक नया इतिहास रच दिया। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती एवं APL क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के उपलक्ष्य में निकाली गई इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में 20 विंटेज कारों का भव्य काफिला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।
अग्रवाल वैश्य परिवार, ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा आयोजित अग्रसेन प्रीमियर लीग (APL-2026) की भव्य शोभायात्रा ने फरीदाबाद में एक नया इतिहास रच दिया। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती एवं APL क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के उपलक्ष्य में निकाली गई इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में 20 विंटेज कारों का भव्य काफिला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। 
इसके साथ समाज की सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी शामिल रहा, जिससे पूरा मार्ग अग्रवाल समाज की एकजुटता और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। Forteasia Group के MD संदीप मंगला ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा के मार्ग में JCB मशीनों द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जिसने पूरे आयोजन को और भी भव्य बना दिया। शोभायात्रा के स्वागत को लेकर पूरे फरीदाबाद में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार, पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा एवं अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच शोभायात्रा का स्वागत किया। सेक्टर 28-31 अग्रवाल सभा के प्रधान कपिल गर्ग के नेतृत्व में सैकड़ों समाजबंधुओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर APL की इस ऐतिहासिक पहल का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने सागर सिनेमा स्थित कार्यालय पर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। अपने संबोधन में श्री गोयल ने APL को अग्रवाल समाज द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। इसके पश्चात सेक्टर-79 स्थित Auric Group के Chairman संदीप अग्रवाल के कार्यालय पर भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा समाजबंधुओं के लिए स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में अग्रवाल वैश्य परिवार, ग्रेटर फरीदाबाद के प्रधान एवं APL संयोजक युगल मित्तल, शोभायात्रा चेयरमैन अमर बंसल, हरीश मित्तल, मनोज गोयल, शिव गर्ग, संत गोपाल गुप्ता,जय प्रकाश गुप्ता ‘मेहंदी वाले’, मनमोहन गुप्ता, आर.जी. अग्रवाल, देवेंद्र गोयल ‘चीनी मिल वाले’, अरुण बजाज, वेद बंसल, विनोद मित्तल, संजय गुप्ता, मीनू गुप्ता, सेवा राम गुप्ता, छिदा मित्तल सहित हजारों की संख्या में समाजबंधु एवं युवा शामिल हुए।
गौरतलब है कि अग्रसेन प्रीमियर लीग-2026 (APL) का आयोजन 27 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2026 तक HR Sports Complex, Village Kanwra, Sector-95, Faridabad में किया जा रहा है। T-20 प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों की टीमें भाग लेंगी और लगभग 25 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले दूधिया रोशनी में आयोजित किए जाएंगे। APL का भव्य उद्घाटन 27 सितम्बर को किया जाएगा, जिसमें 18 टीमों का मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, APL का थीम सॉन्ग तथा विभिन्न आकर्षण शामिल होंगे। APL का थीम सॉन्ग प्रसिद्ध गायिका अनुपमा दास मित्तल द्वारा प्रस्तुत किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित होगा। फाइनल के साथ पुरस्कार वितरण समारोह एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। APL का उद्देश्य अग्रवाल समाज के युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक एकता से जोड़ना तथा समाज की नई पीढ़ी को एक सकारात्मक और रचनात्मक मंच प्रदान करना है। शोभायात्रा की अभूतपूर्व सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया कि APL केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अग्रवाल समाज की एकता, युवा शक्ति और सामाजिक सहभागिता का एक विराट उत्सव बन चुका है।

About The Author
संबंधित समाचार



