Chandigarh News: 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन

Desh Rojana
On

भारत सरकार वित्त मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार सभी  बैंको द्वारा  देशभर में स्वच्छता, जनभागीदारी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।

चंडीगढ़: भारत सरकार वित्त मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार सभी  बैंको द्वारा  देशभर में स्वच्छता, जनभागीदारी और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” है।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 1.22.09 PM (1)

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, पंजाब, के उप महाप्रबंधक रामकिशोर मीना द्वारा बताया गया कि इस अभियान के दौरान पंजाब मे नागरिकों, स्थानीय निकायों, सरकारी विभागों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक स्थलों, अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों तथा क्लीननेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) में विशेष स्वच्छता सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी (Jan Bhagidari) को बढ़ावा देना, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के साथ-साथ स्वच्छता से समृद्धि ( Kabaad se Jugad- Waste to Wealth) ‘ कबाड़ से जुगाड़- वेस्ट टू वेल्थ’ तथा सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा को प्रोत्साहित करना है। अभियान की शुरुआत,  17 सितंबर को सभी बैंक कर्मचारियो द्वारा स्वच्छता की शपथ से की गई ।

अभियान के दौरान समावेशिता एवं सामाजिक कल्याण पर केंद्रित विभिन्न विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 1 अक्टूबर को देशभर में सुबह 8 बजे “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के आह्वान के साथ श्रमदान गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा

इसी तरह अभियान के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित कर स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के वितरण तथा अन्य कल्याणकारी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

अभियान के सफल संचालन के लिए आम नागरिकों से भी अपील है कि वे स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत की शक्ति है और स्वच्छ भारत, विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad