Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए गए। विद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोनिका देशवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद का मदर टेरेसा सर्विस क्लब काफी समय से विद्यालय के साथ जुड़ा हुआ है।

जिसके अंतर्गत समय-समय पर क्लब द्वारा बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। इसी मुहिम में आज मदर टेरेसा सर्विस क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय की छात्राओं को जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट गुंजन अग्रवाल, सेक्रेट्री डॉक्टर पूजा, ट्रेजरार हरविंदर कौर, भूतपूर्व प्रेसिडेंट जसवीर कौर, शशि सिंह, किरन शर्मा, शशि एवं निशा गुप्ता सभी ने जरूरतमंद छात्राओं को जूते वितरित किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने मदर टेरेसा सर्विस क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय से जुड़कर सहयोग करने की कामना की।

About The Author
संबंधित समाचार