Yamunanagar News: एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Anti Narcotics Cell: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की सभी टीमें नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी मामलों में आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शादीपुर के पास बाइक पर सवार होकर नशे की तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई कुलदीप, जसवीर सिंह जयपाल, विकास व अंकित की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर युवक कों को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सौरभ जायसवाल को बुलाया गया। जिसके सामने युवक की तलाश ली तो उसके पास से 120 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी की पहचान हामिदा निवासी वसीम के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ पहले भी स्नैचिंग व चोरी का केस दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और उसके बाइक भी कब्जे में ली गई है। आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर ले जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गत दिनों पकड़ी गई 6000 प्रतिबंध नशीली गोलियों में दो तस्कर गिरफ्तार -
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को उनकी टीम ने 6000 प्रतिबंधित दवाइयां के साथ आजाद नगर निवासी आशु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा टीम ने उन आरोपियों गिरफ्तार किया है जहां से वह प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आया था। अब टीम ने कड़ी को जोड़ते हुए जठेड़ी निवासी अनूप व प्रिंस को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि या प्रतिबंधित दवाइयां कहां से लेकर आए थे और कहां-कहां सप्लाई कर रहे थे। अब तक इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
54 ग्राम हीरोइन (स्मैक) में मुख्य तस्कर गिरफ्तार -
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि 12 अगस्त क़ो उनकी टीम ने 54 ग्राम हैरोइन (स्मैक) के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था। जिसने पूछा उसने बताया था कि वह नशीले पदार्थ हैदरपुर निवासी सुफियान से लिया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुफियान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



