Narnaul News: पैर फिसलने से जोहड़ में डूबा नौवीं का छात्र, की मौत

परिजनों ने जताया हादसा, गांव में पसरा मातम

Desh Rojana
On

कनीना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेहलंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर की जोहड़ (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहलंग गांव के रहने वाले रितिक (14) के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

नारनौल: कनीना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सेहलंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय किशोर की जोहड़ (तालाब) में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहलंग गांव के रहने वाले रितिक (14) के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Image 2026-09-20 at 12.08.46 PM
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब रितिक जोहड़ के पास घूमने गया था। टहलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। वहां पास ही खेल रहे अन्य बच्चों की नजर जब जोहड़ में डूबे रितिक पर पड़ी, तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला। बच्चों ने तुरंत इस हादसे की जानकारी रितिक के परिजनों को दी।सूचना मिलते ही रितिक के पिता सुनील कुमार और अन्य परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रितिक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने के बाद कनीना सदर थाना पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में इस घटना को पूरी तरह से एक हादसा बताया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad