Palwal News : जिला प्रशासन ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कर रहा कार्य : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
सेवा संकल्प अभियान’ के विभिन्न मॉड्यूल के लिए की गई नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां
हरियाणा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है।
पलवल। हरियाणा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। जिला के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर द्वारा विभिन्न मॉड्यूल के लिए नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का जिला ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। जिला से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ‘सेवा संकल्प अभियान’ जुड़े अलग-अलग मॉड्यूल की निगरानी और क्रियान्वयन का दायित्व सौंपा गया है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’ मॉड्यूल की जिम्मेदारी जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी को दी गई है। ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ मॉड्यूल के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत नोडल अधिकारी होंगे। वहीं ‘नमों सेवा-अनकही कहानियां’ तथा ‘सेवा की कहानी’ की जिम्मेदारी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को सौंपी गई है। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाए जाने वाले ‘आंगन मिलन सेवा’ मॉड्यूल की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नुपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ के अंतर्गत विकसित भारत का संकल्प संबंधी कार्यों के लिए डीईटीसी पलवल विक्रम सिंह, जबकि सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा नोडल अधिकारी होंगी। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘वडनगर से वाराणसी’ मॉड्यूल की जिम्मेदारी नगराधीश प्रीति रावत को दी गई है। ‘सेवा मेरा योगदान’ के लिए जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा तथा ‘सेवा सेतु अभियान’ के लिए एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जितेंद्र कुमार नोडल अधिकारी होंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के हत ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ का दायित्व संयुक्त निदेशक जीएमडीआईसी दिग्विजय को सौंपा गया है। वहीं ‘सुशासन सेवा संवाद’ मॉड्यूल की नोडल अधिकारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा होंगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य सभी मॉड्यूल को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी रूप से संचालित करना और सेवा, जनभागीदारी, नवाचार तथा सुशासन की भावना को मजबूत करना है।

About The Author
संबंधित समाचार



