Rewari News: ओपीएस बहाली की मांग को लेकर रेवाड़ी में हजारों कर्मचारियों का संकल्प मार्च

Desh Rojana
On

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के आह्वान पर रविवार को हजारों कर्मचारियों ने रेवाड़ी में संकल्प मार्च निकाला। राव तुलाराम पार्क से शुरू हुआ मार्च लघु सचिवालय पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन अधिकार हमारा और ओपीएस बहाल करो के नारे भी लगाए। इस मार्च में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं।

रेवाड़ी: पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के आह्वान पर रविवार को हजारों कर्मचारियों ने रेवाड़ी में संकल्प मार्च निकाला। 
राव तुलाराम पार्क से शुरू हुआ मार्च लघु सचिवालय पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन अधिकार हमारा और ओपीएस बहाल करो के नारे भी लगाए। इस मार्च में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। 

WhatsApp Image 2026-09-14 at 1.06.26 PM
संकल्प मार्च निकालते कर्मचारी।


मार्च का नेतृत्व प्रदेश महासचिव ऋषि नैन एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला प्रधान राजबीर यादव ने की। मंच का संचालन जिला महासचिव मनोज मसानी ने किया। मार्च में प्रदेश कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष अनूप लाठर, महिला विंग इंचार्ज राजबाला, ऑडिटर विजय भुना, डॉ. बलराम आर्य, खेदड़ थर्मल पावर प्लांट से नरेश कुमार, जिला जींद प्रधान जोगिंदर लोहान, रोहतक से अनिल स्वामी, झज्जर से मनोज कुमार, महेंद्रगढ़ से सुरेंद्र यादव एवं अरविंद कुमार, गुरुग्राम से रामधन खेड़ा शामिल हुए। 
इसके अलावा रविंद्र प्रकाश, लोकेश यादव, प्रदीप यादव, नरेंद्र, राजेंद्र सिंह प्रधान, कमल यादव, पंचायतीराज प्रदेश प्रधान महेंद्र यादव, अजय यादव, संजय यादव, राकेश, प्रवीण, रणबीर, रणधीर सिंह, धर्मेंद्र एवं बबरूभान (आरपीएसएस) , राजवीर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदेश महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ओपीएस बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त से प्रत्येक रविवार को जिला स्तर पर संकल्प मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। इन मार्चों का समापन 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यव्यापी संकल्प मार्च के साथ होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad