Rewari/Dharuhera News: दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
चोरी किया गया मोबाइल और नकदी बरामद
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव ढाकिया निवासी जसबीर के रूप में हुई है।
धारूहेड़ा: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव ढाकिया निवासी जसबीर के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गांव ढाकिया निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गांव में ही उसकी परचून/सामान की दुकान है।
.jpeg)
गत 11 सितंबर की रात को उनके ही गांव का रहने वाला जसबीर उसकी दुकान पर आया था। मौका देखकर आरोपी दुकान से एक मोबाइल फोन तथा गल्ले में रखा पर्स, जिसमें नकदी थी, चोरी करके फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को गुप्त सूचना व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जसबीर निवासी गांव ढाकिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गहनता से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और चोरी की गई पूरी नकदी सफलतापूर्वक बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रेवाड़ी पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है और अपराध करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



