Palwal News : काव्य कलश 2.0 कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
सरस्वती महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति छात्राओं में रुचि, सृजनात्मकता तथा अभिव्यक्ति-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑफलाईन और ऑफलाईन (राज्य स्तरीय) कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सरस्वती महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति छात्राओं में रुचि, सृजनात्मकता तथा अभिव्यक्ति-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऑफलाईन और ऑफलाईन (राज्य स्तरीय) कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या महोदया डॉo वंदना त्यागी, हिंदी विभाग अध्यक्ष अनिता देवी, प्राध्यापिका डॉo सुषमा, मिस देविका शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ l
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति, प्रकृति, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों, नारी सशक्तीकरण तथा भारतीय संस्कृति जैसे विविध विषयों पर स्वरचित एवं प्रसिद्ध कवियों की कविताओं का प्रभावशाली पाठ प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, उच्चारण, स्वर-लय एवं अभिव्यक्ति-कौशल से सभी को प्रभावित किया। निर्णायक मंडल ( डॉo रानी सांग्वान, डॉo सोनिया भारद्वाज और डॉo आरती दीवान) ने कविता के भाव, भाषा-शैली, उच्चारण, स्वर-लय, मंचीय प्रस्तुति एवं विषय की प्रभावी अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।लगभग 30 छात्राओं व प्रदेश के 25 महाविद्यालय ने प्रतियोगिता में भाग लियाl उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या महोदया ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और विविधता को अभिव्यक्त करने वाली सशक्त भाषा है। छात्राओं को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग एवं साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संपूर्ण आयोजन छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं मनोरंजक रहा। इस प्रतियोगिता ने छात्राओं की साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ हिंदी भाषा के प्रति उनके सम्मान एवं अनुराग को भी सुदृढ़ किया। परिणाम इस प्रकार रहा:- ऑफलाईन प्रतियोगिता ; प्रथम- नंदिनी, बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय- इशिता, बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय- नीरज, बीए द्वितीय वर्ष

About The Author
संबंधित समाचार



