Nuh/Mewat News: योजना का उद्देश्य गरीब जरूरतमंद परिवारों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना तथा अंडा उत्पादन से स्वरोजगार सृजित करना है, डा. वीरेंद्र सहरावत
बैकयार्ड मुर्गी पालन से स्वरोजगार की राह,40 पशुपालकों को मिले 50-50 चूजे।
हरियाणा सरकार की बैकयार्ड मुर्गी पालन योजना के तहत राजकीय पशु अस्पताल साकरस में पशुपालकों को निःशुल्क चूजों का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से जिला नूंह के साकरस सहित अन्य राजकीय पशु अस्पतालों में कुल 40 लाभार्थियों को चूजे उपलब्ध कराए गए।
नूंह : हरियाणा सरकार की बैकयार्ड मुर्गी पालन योजना के तहत राजकीय पशु अस्पताल साकरस में पशुपालकों को निःशुल्क चूजों का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से जिला नूंह के साकरस सहित अन्य राजकीय पशु अस्पतालों में कुल 40 लाभार्थियों को चूजे उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. वीरेंद्र सहरावत ने पशुपालकों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत हिसार स्थित राजकीय मुर्गी फार्म/हैचरी से प्रत्येक लाभार्थी को 50-50 चूजों तथा दाना-पानी के बर्तन निःशुल्क दिए गए हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ अंडा उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ताकि जरूरतमंद परिवार भी इस योजना के माध्यम से आगे बढ़ सके।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पशुपालक सरल पोर्टल के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, राजकीय पशु अस्पताल साकरस के पशु चिकित्सक डा. अजय वर्मा ने लाभार्थियों को चूजों की उचित देखभाल,ठंड से बचाव तथा दाना-पानी की समुचित व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चूजों की उपलब्धता डा. सीमा दत्त,इंचार्ज राजकीय मुर्गी फार्म हिसार के विशेष प्रयासों से सुनिश्चित हुई।

About The Author
संबंधित समाचार



