Chandigarh News: विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पंजाब में जीत का परचम लहराएगी : नायब सिंह सैनी

बादल के चचेरे भाई एवं भतीजा समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के कई नेताओं को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी को ज्वाइन करवाया।

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पंजाब में जीत का परचम लहराएगी , इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलते हुए भाजपा की राज्य सरकार फिर से पंजाब को विकास के मामले में नंबर वन सूबा बनाएगी।

cm-saini-3 (1)

सैनी सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में ज्वाइन करवाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लो भी उपस्थित थे।

कई नेताओं ने पहना भाजपा का पटका

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के 25 साल तक राजनैतिक सलाहकार रहे उनके चचेरे भाई मेजर भूपेंद्र सिंह बादल और उनके बेटे अमरवीर सिंह बादल , नगर परिषद सन्नौर के प्रधान एवं आप नेता प्रदीप जोशन के अलावा कई नेताओं को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी को ज्वाइन करवाया। 

सैनी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनको पूरा मान -सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा ज्वाइन करने से पार्टी पंजाब में और अधिक मजबूत हुई है। 

उन्होंने कांग्रेस और आप पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इनमें से किसी भी पार्टी की सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। लोग इनके भ्रष्ट कार्यों से इतने तंग हो गए कि भाजपा की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर चुटकुलेबाजी करके टाइम पास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब लोग इनसे चुनावी घोषणाओं के बारे में सवाल करते हैं तो ये चुटकुले सुनाने लगते हैं। आप पार्टी तो वादाखिलाफ़ी करने के मामले में कांग्रेस से भी दो कदम आगे है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद उद्योग लगाने के लिए अनुकूल माहौल बनाएंगे ताकि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि नशे पर कड़ा प्रहार किया जाएगा और युवाओं को खेलों की तरफ मोड़ा जाएगा।  हरियाणा की भांति पंजाब में भी खेलो का माहौल तैयार किया जाएगा ताकि यहां के खिलाड़ी भी देश के लिए अधिक से अधिक मेडल लाकर गौरवान्वित हो सकें। 


Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad