Mewat/Pingawan: पसमांदा समाज की एकजुटता, शिक्षा और राजनीतिक हिस्सेदारी पर मंथन

पिनगवां के यादराम गर्ग फार्म हाउस में पसमांदा इत्तेहाद तंजीम की बैठक, प्रमुख लोगों ने रखे विचार

Desh Rojana
On

पसमांदा यानी समाज के पिछड़े तबके को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से रविवार को पिनगवां स्थित यादराम गर्ग फार्म हाउस में पसमांदा समाज के प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पसमांदा इत्तेहाद तंजीम की ओर से किया गया। 

मेवात/ पिनगवां: पसमांदा यानी समाज के पिछड़े तबके को सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से रविवार को पिनगवां स्थित यादराम गर्ग फार्म हाउस में पसमांदा समाज के प्रमुख लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पसमांदा इत्तेहाद तंजीम की ओर से किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद यूनुस अलवी ने की, जबकि मंच संचालन एडवोकेट गुलाम नबी आजाद ने किया। तंजीम के प्रमुख आदिल इलयास ने बैठक के उद्देश्य और आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-09-14 at 1.08.47 PM (1)

बैठक में मेवात सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पसमांदा समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समानता, राजनीतिक भागीदारी और अपने अधिकारों को लेकर खुलकर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए सबसे पहली जरूरत शिक्षा को प्राथमिकता देने की है। शिक्षा के अभाव को समाज के पिछड़ेपन का एक प्रमुख कारण बताते हुए सभी बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

वक्ताओं ने कहा कि केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और पारंपरिक कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी जरूरी है। लोहार, बई और अन्य कारीगर समाजों का उदाहरण देते हुए कहा गया कि हुनरमंद लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए उन्हें उचित अवसर और बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बैठक में राजनीतिक भागीदारी को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिस अनुपात में पसमांदा समाज की आबादी है, उसी अनुपात में उसे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी मिलनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज मजबूत करनी होगी।

आदिल इलयास ने कहा कि तंजीम का उद्देश्य किसी समाज या व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि पसमांदा समाज को पिछड़ेपन से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल मेवात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मेवात से जुड़े क्षेत्रों सहित अन्य इलाकों में भी समाज को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि समाज की समस्याओं को मजबूती से सामने रखने के लिए भविष्य में आवश्यकता के अनुसार बड़ी पंचायत और जनसभा आयोजित की जाएगी। वक्ताओं ने आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता को समाज की तरक्की की बुनियाद बताया।

बैठक में मौजूद लोगों ने पसमांदा इत्तेहाद तंजीम की पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज को एक मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समानता और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर, मोहम्मद आदिल इलयास, एडवोकेट गुलाम नबी आज़ाद, मोहम्मद इलयास डीलर, 
मोहम्मद खान नायब तहसीलदार, यूनुस अलवी पूर्व जिला पार्षद,  हाजी खुर्शीद अहमद पार्षद, इमरान एडवोकेट नूह, साबिर खान जिला पार्षद, जैकम चेयरमैन, तौफीक सरपंच, मुबीन ठेकेदार, हाजी मुबीन धोबी, साबिर सैफी, मुबारिक सलमानी,जफर जोगी एडवोकेट,  अब्दुल करीम अब्बासी, नियामत अज़ीज़ नट, अय्यूब मिराशी, फतेह मोहम्मद लाहबास, मास्टर रफीक, एडवोकेट अब्दुल करीम अब्बासी, रहीस तैयब, जमशेद अल्वी, मास्टर शाहजहाँ, मास्टर आबिद,  कय्यूम मरोड़ा,  फ़ज़ल हुसैन, मुस्तक कामा, मुज़म्मिल एडवोकेट, डॉ. फ़करू अल्वी, शम्सुद्दीन सरपंच और अनवर हुसैन सहित समाज के सैकड़ों प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad