Rewari/Bawal News: बावल में सफाई कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठे हुए एक माह बीता

अब प्रशासन का कड़ा रुख, नोटिस चस्पा कर काम पर लौटने की अपील की

Desh Rojana
On

नगर पालिका भवन परिसर में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को एक माह बीत गया है। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी तक जारी है। नगर में समुचित सफाई नहीं होने और बरसात के कारण नाले और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। 

बावल: नगर पालिका भवन परिसर में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को एक माह बीत गया है। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अभी तक जारी है। नगर में समुचित सफाई नहीं होने और बरसात के कारण नाले और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। 

WhatsApp Image 2026-09-08 at 1.27.18 AM
बावल में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी।


नगर पालिका सचिव अनिल ने उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार बावल नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों को जल्द वापस अपने काम पर लौटने का एक आदेश नगर पालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करवा दिया है। उनका कहना है कि सरकार के निर्देश अनुसार जो अपना काम नहीं करेगा, उसको घर बैठने का काम प्रशासन करेगा। 

उधर इस हड़ताली की अध्यक्षता कर रहे बावल यूनिट के प्रधान अशोक कुमार, सचिन हीरा सिंह, गोविंद प्रसाद उप प्रधान, कोषाध्यक्ष बबीता, सीमा, रेखा, कमलेश, रामप्यारी, रजनी, रिंकू, राजेश, सुरेश कुमार, योगेश, विकास आदि ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इन्होंने कहा कि एक माह बीत गया, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने बजाए उनको धमकी देने वाले पत्र जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ 13 सितंबर को बड़ा फैसला लेगा। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad