Palwal News : पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे समाधान शिविर

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहे हैं समाधान शिविर

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार की जनहितैषी पहल के तहत जिला पलवल में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहे हैं।

पलवल। हरियाणा सरकार की जनहितैषी पहल के तहत जिला पलवल में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का माध्यम बन रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को साकार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। ee

सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। समाधान शिविर में अधिकारियों की मौजूदगी से लोगों को एक ही स्थान पर अपनी बात रखने और संबंधित विभाग से सीधा संवाद करने का अवसर मिल रहा है। हरियाणा सरकार की समाधान शिविर की पहल पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस अवसर पर तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार, डीएसपी सुरेश भड़ाना सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad