Gurugram News: गुरुग्राम के दौलाह गांव में रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी, 15 तोले से अधिक सोना और नकदी ले गए चोर

खिड़की की जाली और ग्रिल काटकर मकान में घुसे बदमाश, दो महीने में चोरी की पांचवीं वारदात से ग्रामीणों में रोष

Desh Rojana
On

जिले के दौलाह गांव में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनंदन शास्त्री के घर को निशाना बनाया। बदमाश पीछे की खिड़की की जाली और ग्रिल तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर 15 तोले से अधिक सोने के आभूषण तथा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

गुरूग्राम: जिले के दौलाह गांव में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रघुनंदन शास्त्री के घर को निशाना बनाया। बदमाश पीछे की खिड़की की जाली और ग्रिल तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर 15 तोले से अधिक सोने के आभूषण तथा करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026-09-14 at 12.39.58 AM

रघुनंदन शास्त्री ने बताया कि उनका मकान गांव से कुछ बाहर बना हुआ है। रात के समय चोर पीछे की खिड़की के रास्ते घर में घुसे। इसके बाद बदमाशों ने एक कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जबकि परिवार के सदस्य दूसरे हिस्से में मौजूद थे। चोरों ने घर के अन्य कमरों की तलाशी लेने के बाद अलमारी और संदूक के ताले तोड़े और वहां रखे गहने व नकदी लेकर निकल गए।

 फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य:  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीमों ने मकान के भीतर और आसपास से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके की स्थिति और चोरों के प्रवेश व निकास के संभावित रास्तों की भी जांच की।

सीसीटीवी में संदिग्ध व्यक्ति कैद: मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की बात सामने आई है। फुटेज में संदिग्ध ने बनियान पहन रखी है और चेहरा कपड़े से ढका हुआ नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।

दो महीने में चोरी की पांचवीं वारदात: दौलाह गांव में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो महीनों में चोरी की करीब पांच वारदात हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी मामले में ठोस सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी सुखपाल सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad