Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव सउओ की ढाणी हाल किरायदार मोहल्ला अम्बेडकर कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मानाराम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला बाडमेर के गांव सउओ की ढाणी हाल किरायदार मोहल्ला अम्बेडकर कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मानाराम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

WhatsApp Image 2026-09-20 at 12.10.10 PM

जांचकर्ता ने बताया कि गत 18 जनवरी को मूल रूप से हिसार के गांव भैणी अमीरपुर हाल किरायेदार सेक्टर-4ए धारूहेड़ा निवासी अमरजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 13 जनवरी को उसके पास एक मैसेज आया था। मैसेज में बताया गया था कि अगर वह वर्क फ्रॉम होम के जरिए पैसे कमाना चाहता है तो भेजे गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उसने लिंक पर क्लिक करते हुए रजिस्ट्रेशन करा दिया। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उसे 66 रुपये मिले। 
इसके बाद लिंक के जरिए इंस्टॉल हुई ऐप पर उसने 100 रुपये जमा कराए, जिसके बदले उसे 230 रुपये मिले। ज्यादा टास्क करने के लिए उससे 900 रुपये जमा कराए गए। टास्क खत्म करने के बाद उसे 2036 रुपये मिले। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया। जो आरोपी ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 202365/- रुपये जमा करा लिए। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया,तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। 
इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में यूपी के जिला सरवास्ती के जमुना बाजार बरगदहा के रहने वाले राजू अली का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी यूपी के जिला सरवास्ती के जमुना बाजार बरगदहा निवासी राजू अली को मुंबई व यूपी के जिला बहराईच के अकबरपुर निवासी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक अन्य आरोपी राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव सउओ की ढाणी हाल किराएदार मोहल्ला अम्बेडकर कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ मानाराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खाते मे ठगी की रकम से 90 हजार 600 रुपये जमा हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad