Palwal/Hodal News: अवैध हथियार बेचने वाला आरोपी दबोचा, भेजा जेल
सीआईए पुलिस की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोपी से पूछताछ में अवैध हथियार बेचने वाले व्यक्ति के बारे जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामदगी मामले में अवैध हथियारों का तस्कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
होडल: सीआईए पुलिस की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोपी से पूछताछ में अवैध हथियार बेचने वाले व्यक्ति के बारे जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम ने अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामदगी मामले में अवैध हथियारों का तस्कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
.jpeg)
होडल सीआईए प्रभारी अमित कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर को सीआईए पुलिस के मुख्य सिपाही धर्मदेव की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर जब खिरबी से बांसवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों जमशेद निवासी गांव नई, थाना बिछोर, नूह और साजिद निवासी नगला खरोट, थाना कोसी कलां, मथुरा को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान आरोपी जमशेद और साजिद से एक देशी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इस संबंध में हसनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सीआईए टीम के सिपाही सुरेंद्र द्वारा की गई गहन पूछताछ में हथियार बेचने वाले आरोपी का खुलासा हुआ। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध हथियार बेचने के आरोपी सम्भू पुत्र अब्दुल वहाब निवासी नगला खरोट, कोसी कलां को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी सम्भू को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

About The Author
संबंधित समाचार



