Faridabad News : सैनिक विहार के निवासी अपने महत्वपूर्ण निर्णयों में भाग लेने के अधिकार से वंचित
सैनिक विहार में वर्षों से रह रहे स्थायी फ्लैट होल्डर्स और निवासी आज अपने ही क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में भाग लेने के अधिकार से वंचित हैं।
सैनिक विहार में वर्षों से रह रहे स्थायी फ्लैट होल्डर्स और निवासी आज अपने ही क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में भाग लेने के अधिकार से वंचित हैं। 
यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि बिजली, पानी, सुरक्षा एवं सफाई जैसी रोज़मर्रा की समस्याओं का सामना हम करते हैं और उनका खर्च भी अपनी जेब से उठाते हैं, फिर भी इनसे जुड़े फैसलों में हमारी भागीदारी नहीं होती। मेंटेनेंस एजेंसी की नियुक्ति एवं बदलाव जैसे महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे लोगों द्वारा लिए जा रहे हैं जो स्वयं सैनिक विहार में निवास नहीं करते। जीबीएम की सूचना भी पर्याप्त समय और उचित माध्यम से सभी निवासियों तक नहीं पहुँचाई जाती है, जिससे अधिकांश वास्तविक निवासी अपनी बात रखने और निर्णय प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित रह जाते हैं। कुछ बाहरी/गैर-निवासी लोग निर्णय लेकर उन्हें स्थायी निवासियों पर थोप देते हैं, जबकि समस्याओं का प्रत्यक्ष सामना हमें करना पड़ता है। हमारी मांग स्पष्ट है कि जो लोग यहाँ रहते हैं, समस्याएँ झेलते हैं और अपने पैसे से उनका समाधान करते हैं, उन्हें अपने क्षेत्र से जुड़े निर्णय लेने का लोकतांत्रिक और उचित अधिकार मिलना चाहिए। सैनिक विहार के स्थायी निवासियों की आवाज़ सुनी जाए और निर्णय प्रक्रिया में उनकी वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।




