Palwal/Hodal News: अवैध देशी कट्टा 4 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी धरे
सीआईए पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान खिरबी से बांसवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को एक अवैध देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस सहित काबू किया है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआईए स्टाफ के सिपाही धर्मदेव अपनी टीम के साथ खिरबी गांव के पास गश्त पर मौजूद थे।
होडल: सीआईए पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान खिरबी से बांसवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को एक अवैध देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस सहित काबू किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआईए स्टाफ के सिपाही धर्मदेव अपनी टीम के साथ खिरबी गांव के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक जो आवारा किस्म के हैं और अपने पास अवैध हथियार रखे हुए हैं, एक मोटरसाइकिल पर खिरबी से बांसवा रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की। पुलिस गाड़ी को देखकर दोनों युवकों ने मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही धर दबोचा। पहले आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र रुस्तम, निवासी नई, थाना बिछोर, जिला नूह के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। दूसरे आरोपी की पहचान साजिद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी नगला खरोट
थाना कोसी कलां के रूप में हुई। जिससे 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बरामद अवैध देशी कट्टा और कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस ने अवैध देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना हसनपुर में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

About The Author
संबंधित समाचार



