Faridabad News: 03 अक्टूबर को प्रदेशभर में लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा, सीजेएम जितेंद्र सिंह

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पूरे हरियाणा राज्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। 

फरीदाबाद: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को पूरे हरियाणा राज्य में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह लोक अदालत सुधीर जीवन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित की जाएगीl

WhatsApp Image 2026-09-19 at 11.42.33 AM

सीजेएम जितेंद्र सिंह  ने बताया कि जिन व्यक्तियों के चेक बाउंस से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं और वे अपने मुकदमे का समाधान आपसी सहमति से करवाना चाहते हैं, वे अपने संबंधित न्यायालय में दिनांक 2 अक्टूबर 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपने मामले को विशेष लोक अदालत हेतु विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि चेक बाउंस मामलों से संबंधित जो अपीलें लंबित हैं, उन्हें भी इस विशेष लोक अदालत में शामिल किया जाएगा, ताकि पक्षकार आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवाद का शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकें।

सीजेएम जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों का समय, धन एवं ऊर्जा की बचत होती है तथा विवाद का समाधान बिना किसी अनावश्यक देरी के हो जाता है। लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है और यह सभी पक्षों पर मान्य होता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्पलाइन नंबर 0129-2261898 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad