Faridabad News: फरीदाबाद हाफ मैराथन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक

अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में स्कूलों, कॉलेजों व औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

Desh Rojana
On

फरीदाबाद हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में जिले के स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

फरीदाबाद: फरीदाबाद हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में जिले के स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2026-09-19 at 11.42.06 AM (1)

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने संस्थानों के विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अन्य सदस्यों को फरीदाबाद हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शहर की सकारात्मक पहचान को भी मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने संस्थानों से अधिकाधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक में फरीदाबाद हाफ मैराथन के आयोजन, विभिन्न श्रेणियों, पंजीकरण प्रक्रिया तथा प्रतिभागियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद हाफ मैराथन का आयोजन 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड, फरीदाबाद में किया जाएगा। मैराथन में 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर टाइम्ड रन और 5 किलोमीटर फन रन की श्रेणियां शामिल हैं। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल, ज्वाइंट कमिश्नर एमसीएफ अमित मान* सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad