Yamuna Nagar News: एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल -2 की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को किया गिरफ्तार।
डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है।
यमुनानगर: डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की टीम लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी बरग्लरी स्टाफ कम एंटी नारकोटिक्स सेल -2 की टीम ने करीब 10 लाख रुपए कीमत की 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) के साथ गुलाब नगर कैंप निवासी अर्जुन को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि इंचार्ज रमन चंदेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुलाब नगर कैंप में एक युवक नशीले पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है।इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक गुरदयाल सिंह, सतीश कुमार, सुखविंदर सिंह, एएसआई नवतेज, गौरव, अमन और कुलदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईंटीओ कन्हैया कौशल को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास है 264 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान गुलाब नगर निवासी अर्जुन उर्फ खुजली पुत्र मुन्नालाल के नाम से हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
आरोपी को कोर्ट में पेश का रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह पता किया जाएगा कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां पर बेचना था। जल्दी उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी करीब तीन मामले नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर आया हुआ था और नशे का कारोबार कर रहा था आरोपी के प्रॉपर्टी की भी जांच की जाएगी यदि प्रॉपर्टी नशे से बनाई गई है तो कार्यवाही की जाएगी।




