Narnaul News: नारनौल आईटीआई में छात्र से मारपीट का आरोप: टिफिन व जूतियों से पीटने का दावा, जांच की मांग
शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक छात्र के साथ शिक्षक और महिला इंस्ट्रक्टर द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल (डीएमसी) सेकेंड ईयर के छात्र अरुण ने आरोप लगाया है कि 14 सितंबर को क्लास के दौरान सिलेबस के एक चैप्टर पर टोकने से नाराज होकर महिला शिक्षिका और एक अन्य शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
नारनौल: शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक छात्र के साथ शिक्षक और महिला इंस्ट्रक्टर द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल (डीएमसी) सेकेंड ईयर के छात्र अरुण ने आरोप लगाया है कि 14 सितंबर को क्लास के दौरान सिलेबस के एक चैप्टर पर टोकने से नाराज होकर महिला शिक्षिका और एक अन्य शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित छात्र का दावा है कि उसे क्लास के भीतर टिफिन व जूतियों से पीटा गया, उसकी शर्ट फाड़ दी गई और आईटीआई से नाम काटने की धमकी दी गई।
.jpeg)
छात्र ने आपबीती को एक कॉपी में लिखकर साथी छात्रों के हस्ताक्षर भी करवाए हैं। छात्र का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।वहीं इस मामले पर आईटीआई के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि छात्र की ओर से अभी कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत मिलते ही मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



