Kurukshetra News: जिला पुलिस से 10 उप निरीक्षक पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Desh Rojana
On

कुरुक्षेत्र पुलिस से सेना लिपिक सहित 10 सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने हैं। जिला पुलिस के ओएसआई सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, जसबीर सिंह, सचिन, बलवान सिंह, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह व नरेश कुमार पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने हैं। 

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र पुलिस से सेना लिपिक सहित 10 सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर उप निरीक्षक बने हैं। जिला पुलिस के ओएसआई सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, जसबीर सिंह, सचिन, बलवान सिंह, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह व नरेश कुमार पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने हैं। पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2026-09-19 at 11.43.41 AM

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि अम्बाला रेंज से प्राप्त आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र चन्द्र मोहन ने कुलदीप सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी उप निरीक्षक हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी को प्रमोशन की बधाई देते हुए कहा की अब उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad