Narnaul News: महेंद्रगढ़ जिले को मिलेगी पेयजल किल्लत से राहत: ₹545 करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू

नारनौल शहर और नांगल चौधरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सुधरेगी जल आपूर्ति, सिरोही बहाली में स्टोरेज टैंक की खुदाई शुरू

Desh Rojana
On

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेशभर में ढांचागत सुविधाओं को नई रफ्तार दे रही है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। यह जानकारी हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को नांगल चौधरी में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

नारनौल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेशभर में ढांचागत सुविधाओं को नई रफ्तार दे रही है। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। यह जानकारी हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को नांगल चौधरी में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान सीमा से सटे अंतिम छोर के इलाके नांगल चौधरी क्षेत्र की परियोजनाओं को सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है।

WhatsApp Image 2026-09-14 at 12.23.56 AM (3)


नांगल चौधरी के 39 गांवों के लिए ₹284 करोड़ का बजट: जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करीब 284 करोड़ रुपये की लागत से सिरोही बहाली, मुसनोता और आसरावास में तीन नए स्वतंत्र जल घर बनाए जा रहे हैं। इस महात्वाकांक्षी योजना से नांगल दुर्गु, नांगल चौधरी (मोहनपुर) और लहरोदा जलापूर्ति योजना से जुड़े 39 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सिरोही बहाली पैकेज के तहत मौके पर काम शुरू हो चुका है और स्टोरेज टैंक की खुदाई जारी है। वहीं शेष दो पैकेजों के टेंडर भी खुल चुके हैं, जिनके कार्य आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

नारनौल शहर के पांचों जलघरों की बढ़ेगी क्षमता: नारनौल शहर के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार करीब 226 करोड़ रुपये की बड़ी योजना पर काम कर रही है। इस बजट से शहर में स्थित पांचों मुख्य जलघरों की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के दर्जनों पुराने बूस्टिंग स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कर उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाया जाएगा ताकि हर घर तक पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंच सके।

नहरी आधारित जलघरों के लिए ₹35 करोड़ की योजना तैयार: ग्रामीण अंचलों का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि जिले के कुतबापुर, रामपुरा, बड़कोदा और सीहमा में स्थित नहरी आधारित जलघरों के जीर्णोद्धार तथा खामपुर-खासपुर गांवों के लिए नए जलघर के निर्माण के लिए भी करीब 35 करोड़ रुपये की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 18 गांवों को शुद्ध पेयजल मिलना सुनिश्चित होगा।

तय समय और गुणवत्ता पर विशेष जोर: प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। काम में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द पानी की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad