Palwal/Pataudi News: पटौदी में इनेलो को मिली नई ताकत, दर्जनों साथियों ने थामा पार्टी का दामन

अभय चौटाला के गुरुग्राम स्थित निवास पर हुआ पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

Desh Rojana
On

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को पटौदी हलके में उस समय नई मजबूती मिली, जब हलके से जुड़े दर्जनों साथियों ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए इनेलो का दामन थाम लिया। सभी नए साथियों को इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के गुरुग्राम स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल कराया गया।

पटौदी: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को पटौदी हलके में उस समय नई मजबूती मिली, जब हलके से जुड़े दर्जनों साथियों ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए इनेलो का दामन थाम लिया। सभी नए साथियों को इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला के गुरुग्राम स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी में शामिल कराया गया।

WhatsApp Image 2026-09-14 at 12.31.04 AM
इस मौके पर इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला, प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली, शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप कटारिया और युवा जिला अध्यक्ष गौरव भाटी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का नेताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव भाई मंजीत कन्हेली ने इस अवसर पर कहा कि पटौदी हलके में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवा साथी पार्थ सोनी की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पार्थ सोनी लगातार मेहनत कर युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में युवाओं का जुड़ना इस बात का संकेत है कि पटौदी हलके में इनेलो का युवा संगठन आने वाले समय में और अधिक मजबूत होकर उभर रहा है।

मंजीत कन्हेली ने कहा कि पार्थ सोनी जैसे मेहनती और सक्रिय युवा कार्यकर्ता संगठन के लिए मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं। युवाओं को एकजुट कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उनके प्रयासों से पटौदी हलके में नई युवा टीम तैयार हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवा इनेलो के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही किसी भी संगठन की असली ताकत होती है और पटौदी में नए साथियों के जुड़ने से संगठन को निश्चित रूप से नई ऊर्जा मिलेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad