Rewari News: अवैध नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
सीआईए रेवाड़ी ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि बीती रात सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी की नवीन उर्फ डब्बु गांव रामपुरा अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है।
रेवाड़ी: सीआईए रेवाड़ी ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि बीती रात सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी की नवीन उर्फ डब्बु गांव रामपुरा अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। वह अभी भाङावास रोड़ से रामपुरा रेलवे फाटक होते हुए पैदल-पैदल गांव रामपुरा की तरफ जा रहा है, जिसके पास नशीला पदार्थ गांजा है।
.jpeg)
इस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नवीन उर्फ डब्बु गांव रामपुरा बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 560 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी नवीन उर्फ डब्बु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी नवीन उर्फ डब्बु ने बताया की उसे ये अवैध नशीला पदार्थ गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को मामले मे संलिप्त आरोपी धर्मबीर उर्फ मोटा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

About The Author
संबंधित समाचार



