Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिव मंदिर एलआईसी वाली गली, एसी नगर, वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल व राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रा नगर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Desh Rojana
On

आगामी 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला फरीदाबाद में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।

आगामी 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला फरीदाबाद में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। b

इसी क्रम में रविवार को अभियान के अंतर्गत शिव मंदिर, एलआईसी वाली गली, एसी नगर, वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंद्रा नगर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच करते हुए लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि समय पर बीमारी की पहचान होने से उसका उपचार अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों से स्थानीय स्तर पर लोगों को अपने घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। शिविरों में स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखने को मिली। अभियान के माध्यम से आमजन तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश भी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन