Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हाफ मैराथन को बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना 

Desh Rojana
On

बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद के युवाओं सहित सभी नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद के युवाओं सहित सभी नागरिकों और खेल प्रेमियों से आगामी 27 सितंबर 2026 को सूरजकुंड मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। 

a

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही मजबूत समाज की आधारशिला हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में इस हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। युवाओं को फिटनेस, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। निमरत कौर ने कहा कि फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 एक ऐसा अवसर है, जब पूरा समाज एक साथ कदम बढ़ाते हुए स्वास्थ्य, फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दे सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी इस दौड़ का हिस्सा बनें और अपने साथ अपने दोस्तों, परिवारजनों तथा आसपास के लोगों को भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि दौड़ जैसे आयोजन केवल शारीरिक सक्रियता तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें तथा खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक भागीदारी से ही इस संदेश को व्यापक रूप दिया जा सकता है। निमरत कौर ने फरीदाबादवासियों से 27 सितंबर को सूरजकुंड मेला ग्राउंड पहुंचकर फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि आइए, फिटनेस को अपनाएं, नशे को न कहें और स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से फरीदाबाद हाफ मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.faridabadhalfmarathon.in पर पंजीकरण कराने तथा अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन